मतदान के लिए बनाए गए 779 बूथ, 4 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोकसभा आम चुनावों का बिगुल बज चुका है। आदर्श आचार संहिता भी लग चुकी है। हरियाणा में लोकसभा चुनाव छठे चरण में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोकसभा आम चुनावों का बिगुल बज चुका है। आदर्श आचार संहिता भी लग चुकी है। हरियाणा में लोकसभा चुनाव छठे चरण में यानि 12 मई को होने तय हुए हैं। चुनावों की तैयारियों की अगर बात की जाए तो जहां हर कोई राजनीतिक दल अपनी जीत सुनिश्चित करने में लग गया है, वहीं चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भी पूरी तरह कमर कस ली है।

गुरूग्राम लोकसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेवाड़ी जिला प्रशासन के पास दो विधानसभा क्षेत्र रेवाड़ी और बावल आते हैं। जबकि कोसली विधानसभा क्षेत्र रोहतक लोकसभा का भाग है। अगर बात अकेले गुरूग्राम लोकसभा क्षेत्र की करें तो जिले की दोनों बावल व रेवाड़ी विधानसभाओं में कुल 4 लाख 23 हजार 960 मतदाता शामिल हैं, जोकि जिला के 779 बूथो पर लोकसभा चुनाव में अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *