ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- नागरिकता कानून संशोधन यानी CAA को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन महिनों से देश के अलग-अलग हिससों में CAA पर प्रदर्शन जारी है, तो दिल्ली में भी इसका जमकर विरोध हो रहा है। CAA पर उत्तर पूर्वी दिल्ली में अब खतरनाक मंजर देखने को मिल रहा है। मौजपुर और ब्रह्मपुरी इलाके में पत्थरबाजी शुरू हो गई है, इस हिंसा में दिल्ली में अबतक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल भी शामिल हैं, साथ ही 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
आपात बैठक बुलाई
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई , इस बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा कि पुलिस को ऊपर से कार्रवाई का आदेश नहीं है, सीमाई इलाकों से लोग दिल्ली आ रहे हैं और हिंसा कर रहे हैं, हमने बॉर्डर को सील करने और उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग की है। हिंसा को रोकने के लिए पूरे उत्तर पूर्वी जिले में 1 महीने के लिए धारा 144 लगाई गई हैं।
5 मेट्रो स्टेशन और स्कूल-कॉलेज बंद
एहिताहतन को देखते हुए, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है, साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है, दिल्ली से सटे दूसरे राज्यों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।


