ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- पानीपत के मॉडल टाउन इलाके में बीती रात चोरों ने एक टेक्सटाइल व्यापारी के घर में सेंध लगा दी और इस दौरान चोर घर से 30 लाख की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाशों ने 2 लाख रुपए की नकदी, एक लाख रुपए की विदेशी मुद्रा, सोने, चांदी और डायंमड के आभूषण चुरा लिये। चोरी की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब पूरा परिवार वृंदावन दर्शन के लिए गया हुआ था। हालांकि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले सभी चोर पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सभी चोर प्रोफेशनल बताए जा रहे हैं, जिन्होंने तालों को तोड़ने की बजाए मोड़कर खोल दिया। वहीं चोर स्टोर में लगे इटली के ताले को भी खोलने में कामयाब हो गए, जिस ताले को न तो आसानी से तोड़ा जा सकता है और न ही मरोड़कर खोला जा सकता है।
टेक्सटाइल व्यापारी के घर से 30 लाख की चोरी,
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- पानीपत के मॉडल टाउन इलाके में बीती रात चोरों ने एक टेक्सटाइल व्यापारी के घर में सेंध लगा दी और इस दौरान…

