ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में डगशई में बीते दिन जोरदार बारिश के कारण एक होटल की इमारत गिर गई। जिस कारण इस भयानक हादसे के कारण कई लोग इसके मलबे में फंस गए। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे के कारण 7 लोगों की मौत हो गई और मरने वाले लोगों में 6 जवान भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय असम राइफल्स के जवान ढाबे में खाना खा रहे थे। फिलहाल अब तक 17 फौजी जवानों को और 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
वही इस मामले पर हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने दुख प्रगट किया है और साथ ही कहा कि पंचकूला से एनडीआरएफ की टीम समेत डॉक्टर की टीम घटना वाले स्थान पर पहुंच चुके है। फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है और साथ ही जांच की जा रही है।


