चंबा, 24 जुलाई
चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बारिश के बीच NHAI की सराहनीय सेवा, देखने को मिली । एक 7 माह का नौनिहाल बच्चा जोकि ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहा था, NHAI की टीम ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए भूस्खलन के बीच शिशु की बचाई जान।ये दृश्य चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग का है, बताते चले कि आज सुबह से ही समूचे चंबा जिले में बारिश का दौर जारी रहा ऐसे में
चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग जगह- जगह से भूस्खलन की चपेट में रहा जिस कारण कई सड़के बाधित हो गई। हालांकि सड़क सुरक्षा को लेकर (NHAI) की टीम दिन-रात सड़क बहाली और लोगों की सुरक्षा में जुटी रही।इसी दौरान एक बेहद संवेदनशील स्थिति सामने आई, जब 7 माह का एक शिशु, जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर था, भूस्खलन के कारण दोनों ओर से बंद सड़क के बीच फँस गया।
समय की गंभीरता को देखते हुए NHAI की पेट्रोलिंग टीम ने बिना देर किए अपने पेट्रोल वाहन से शिशु और उसके परिवार को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया, जिससे उसे समय पर उपचार मिल सका। इस सराहनीय कार्य को देखते हुए जनजातीय क्षेत्र भरमौर के विधायक जोकि IGMC शिमला में जाने माने सर्जन थे, उन्होंने NHAI की पेट्रोलिंग टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से इन लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक 7,महीने के बच्चे की जान बचाई है। वास्तव में बधाई के पात्र है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लगातार हो रहे पत्थर गिरने और जानलेवा परिस्थितियों के बावजूद NHAI के कर्मचारी पूरी बहादुरी और समर्पण के साथ सड़क से मलबा हटाने, मार्ग बहाल करने और फँसे हुए यात्रियों की सहायता करने में लगे रहे।
अन्य खबरें जानें-



