Chandigarh:
चंडीगढ़ के मनीमाजरा बस स्टैंड मार्केट क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि लगभग 45 वर्ष आयु का एक अज्ञात व्यक्ति सिविल अस्पताल मनीमाजरा में ब्रॉट डेड हालत में भर्ती कराया गया है.
सूचना मिलते ही SI जय भगवान पुलिस टीम के साथ सिविल अस्पताल मनीमाजरा पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को सुरक्षित रूप से GMSH-16 के मॉर्चरी हाउस (फ्रिजर-F11) में रखा गया है.
पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक कोई कानूनी वारिस सामने नहीं आया है. ऐसे में मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में तस्वीरें और विवरण प्रकाशित करने की अनुमति मांगी है.
मृतक का विवरण-
नाम: अज्ञात
आयु: लगभग 45 वर्ष
अन्य विवरण: उपलब्ध जानकारी के अनुसार (जैसा रिकॉर्ड में वर्णित)
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह नजदीकी पुलिस स्टेशन या चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करे, ताकि मृतक की पहचान कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके.



