….अब तक काल के मुंह में समाए 43 लोग, 10-10 लाख मुआवजा देगी केजरीवाल सरकार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज दिल्ली के रानी झांसी रोड पर बनी एक तीन मंजिला बेकरी में आज सुबह 5 बजे भीषण आग लग गई, बताया जा रहा है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज दिल्ली के रानी झांसी रोड पर बनी एक तीन मंजिला बेकरी में आज सुबह 5 बजे भीषण आग लग गई, बताया जा रहा है कि आग बेकरी की ऊपरी मंजिल पर लगी थी। जिसके बाद आग ने पूरी इमारत को अपनी ज़द में ले लिया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि दम घुटने से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं 56 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है, आग के चलते पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया है, इलाके के काफी कन्जेस्टेड होने के कारण भी आग ज्यादा फैल गई थी, काफी संकरे इलाके में दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,

दिल्ली का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

इस घटना को लेकर फायर ऑफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि, ये दिल्ली का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन है। दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने कहा कि, ‘कई लोगों का रेस्क्यू किया गया है, इनमें से ज्यादातार लोग दम घुटने की वजह से प्रभावित हुए हैं, मेरी जानकारी के मुताबिक यह दिल्ली का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन है।

दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां मौके

दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर हैं और राहत-बचाव का कार्य जारी है, आग में झुलसे लोगों को चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया है। अभी तक 50 लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में लाया गया है जबकि लेडी हार्डिंग में 9 लोगों को एडमिट किया गया है।

वहीं अब मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मृतकों को 10- 10 लाख का मुआवजा और घायलों को 1- 1 लाख के साथ मुफ्त इलाज का ऐलान किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *