मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पर 4 IAS और 2 HCS अधिकारियों को किया गया नियुक्त

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आगामी विधानसभा चुनावों के चलते हरियणा सरकार ने सुरक्षा को लेकर तैयारियों शुरू कर दी हैं। चुनावों में किसी भी तरीके की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आगामी विधानसभा चुनावों के चलते हरियणा सरकार ने सुरक्षा को लेकर तैयारियों शुरू कर दी हैं। चुनावों में किसी भी तरीके की अड़चन न आए इसके लिए सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं, इसी के चलते आज सरकार ने 4 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के कार्यालय पर नियुक्त किया है। साथ ही अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डी.के. बेहरा से उनका अतिरिक्त कार्यभार भी वापस ले लिया गया है।

Election commission

बता दें कि जिन अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पर नियुक्ति किया है उनमें आईएएस महेश्वर शर्मा, यश गर्ग, राज नारायण कौशिक, महावीर कौशिक, एचसीएस जगदीप ढांडा और मनोज खन्नी शामिल हैं। ये सभी अधिकारी अपना वेतन अपने-अपने मूल पदों के समक्ष लेंगे।

वहीं, एक अन्य आदेश में आईजी (एसटीएफ) अमिताभ सिंह ढिल्लों को महानिदेशक, खान और भू-विज्ञान का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *