मारे गए हैदराबाद गैंगरेप के 4 आरोपी, देश बोला- ‘अब मिला न्याय’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद में ज‍िस हाइवे एनएच पर 27 नवंबर की रात को लेडी डॉक्टर से गैंगरेप किया गया था, उसी हाइवे पर पुल‍िस ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद में ज‍िस हाइवे एनएच पर 27 नवंबर की रात को लेडी डॉक्टर से गैंगरेप किया गया था, उसी हाइवे पर पुल‍िस ने चारों आरोप‍ियों का एनकाउंटर कर द‍िया है। तेलंगाना पुलिस की माने तो पुल‍िस चारों आरोप‍ियों को उस जगह लेकर गई थी, जहां पर लेडी डॉक्टर की जली हुई बॉडी म‍िली थी। इसके देशभर से लोगों के रिएक्शन आना शुरू होे गए हैं। नेताओं से फिल्मी सितारें अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Gangrape

अभिनेता नागार्जुन ने ट्वीट कर कहा है कि,मेरी सुबह की शुरुआत इसी खबर से हुई। न्याय हो गया। वहीं, अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने तेलंगाना पुलिस को धन्यवाद देते हुए लिखा है कि, दुष्कर्म जैसा अपराध करने के बाद आप ज्यादा दूर नहीं भाग सकते।

 

निर्भया की मां आशा देवी का कहना है कि, इस सजा से मुझे बहुत खुशी हुई। पुलिस ने अच्छा काम किया है। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। मेरी देश की न्याय व्यवस्था और सरकार से अपील है कि निर्भया के अपराधियों को भी जल्द से जल्द फांसी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *