ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 304 पर पहुंच गई है। यहां पर कोरोना वायरस ने बेहद खतरनाक रुप ले लिया है।चीन के वुहान शहर में सड़क पर लोगों के शव मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यहां पर लोग अचानक बीच सड़क पर गिर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से लोगों की लगातार मौत हो रही है।
साइकिल चालक की हुई मौत
चीन के वुहान शहर में मास्क लगाए हुए एक साइकिल चालक अचानक गिरा गया और उसकी मौत हो गई। वहीं वुहान के लोगों का कहना है कि साइकिल वाले राहगीर की मौत कोरोना वायरस से हुई है, क्योंकि इन दिनों कई लोग ऐसे ही मारे गए हैं वुहान में इस वक्त बहुत भयानक स्थिति है।
यहां पर 304 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 13 हजार के करीब चीनी नागरिक इस वायरस से संक्रमित हैं। हालात ये है कि, चीन के सामने मास्क की कमी हो गई है। जिस कारण लोगों को वायरस के संक्रमण से बचने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
चीन सरकार ने किया मांसाहार को प्रतिबंधित
इससे पहले चीन की सरकार ने लोगों से अपील की, कि वे मांस खाना बंद कर दें. सब्जियां खाएं. चीन के हुबेई प्रांत के सभी शहरों समेत पूरे देश के 21 शहरों में मांसाहार को प्रतिबंधित कर दिया गया है
चीन ने आपातकाल घोषित किया
वहीं चीन ने कोरोना वायरस को लेकर 34 में से 25 प्रांतीय खंडों में स्वास्थ्य का उच्चतम आपातकाल घोषित कर दिया है। ताकी लोग कोरोना वायरस की चपेट में न आए।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषित की है हेल्थ इमरजेंसी
कोरोना वायरस के अन्य देशों में भी पांव पसारने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा कर दी है, चीन के अलावा भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई अन्य देशों में भी कोरोना के चपेट में होने की पुष्टि कर चुकी हैं।
क्या है कोरोना वायरस
बतादें कि कोरोना वायरस ( CoV ) एक जूनोटिक है। ये वायरस जानवरों से मानवों में फैलता है। यहा वायरस कोरोना संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैलता है। यहा वायरस खांसी, छींक या हाथ मिलाना से भी फैल सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने और फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी वायरस का संक्रमण हो सकता है।
जानिए क्या है इसका इलाज
फिलहाल भारत या किसी देश में अबतक इस का इलाज नहीं हो पाया है। और अभी तक ना तो कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन बनी है और न ही 2020-nCoV की। बचने के लिए आप ऐहतियात बरतें। मास्क पहनें और किसी बीमार, झुकाम, निमोनिया से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। हाथों को बार बार अच्छे से साबुन से धोएं। और अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं।
बचने के उपाय
कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए निम्न उपाए
1. अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
2. खांसते या छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
3. जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
4. मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं।
5. जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।





