ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जब से ऑनलाइन सर्विसेस शुरू की गई है तब से लोगों के लिए कई चीजें काफी आसान हो गई हैं | लेकिन इसके साथ साथ कई मुश्किलें भी बढ़ गई हैं | जी हां साइबर क्राईम के कई ऐसे मामले हमारे सामने आ चुके हैं जहां कई लोगों के साथ ठगी की जाती है और बिना किसी मेहनत के लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाते हैं | ऐसा करने के बाद आरोपी जल्दी पुलिस के हाथ भी नहीं आते | लेकिन इस तरह के मामले को लेकर पुलिस भी काफी सतर्क रहती है जिसके चलते लोगों को लगातार आगाह भी किया जाता है कि अगर किसी के पास फेक कॉल आये तो वो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें | लेकिन साइबर क्राइम किसी एक तरह से नहीं बल्की कई तरह से किया जा सकता है | जिसे पुलिस के लिए तुरंत इन आरोपियों को धर दबोचना मुमकिन नहीं होता | इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपी लगातार वारदातों को अंजाम देते हैं और कई लोगों को अपना शिकार बनाते हैं | फ़िलहाल लोगों के लिए भी इन बदमाशो को पहचान पाना आसान नहीं होता जिस बात का फायदा उठाकर ये लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी करते हैं |
जी हां अब ताजा मामला पंचकूला से आया है जहां 3 युवक ये गेरखधंधा किया करते थे | इनका काम अमेरिका और यूके के नागरिकों को सर्विस देने का झांसा देना था | जो शख्स इनके झांसे में फंस जाते थे उनसे ये डॉलर में पैसे मंगवाते थे | पैसे मिल जाने के बाद वो उन लोगों से कभी भी संपर्क नहीं रखते थे और इस काम से ये लोग काफी पैसे कमा चुके थे | इनका काम काफी जोर शोर से चल रहा था |
कोई कितना भी शातीराना तरीके से अपराध क्यों ना कर रहा हो लेकिन एक ना एक दिन वो जगजाहीर जरुर होता है | इन आरोपियों के साथ भी ऐसा हुआ एक दिन एफबीआई कि ओर से पुलिस को इसकी शिकायत की गई शिकायत के बाद पुलिस ने गुप्त तरीके से इनके बारे में पता लगाने की कोशिश की जिसके बाद जब युवकों के बारे में पता चला तो पुलिस ने अचानक इनके ऑफिस में छापेमारी की | मामले में पंचकुला पुलिस ने सैक्टर-2 में अवैध रूप से चलाये जा रहे इस कॉल सेंटर पर छापेमारी की जहां पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | जहां पुलिस ने इस बात की पुष्टी की ये तीनों आरोपी विदेशी नागरिकों को सॉफ्टवेयर सर्विस के नाम पर ऑनलाइन कालिंग कर पैसे ऐंठते थे |
पुलिस ने एफबीआई की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर तीनों अरोपियो को गिफ्तार किया | अब मामले में सभी आरोपियो को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है | जिससे पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर सके कि इनके साथ और कौन कौन थे फिलहाल मामले में अबतक इन तीनों का ही नाम सामने आया है | लेकिन पुलिस को शक है कि इनके साथ कुछ और लोग भी जुड़े हुए हैं | जिस बात को लेकर पुलिस इन आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है |
बता दे कि क्राइम ब्रांच पंचकूला की टीम ने इस छापेमारी में आरोपियों के साथ साथ कम्प्यूटर और अन्य समान भी जब्त किया है | जानकारी के अनुसार ये लोग जो पैसा लोगों से ठगते थे उस पैसे को अमेरिका से भारत भेजने का काम भी इनके ही एक सदस्य द्वारा किया जाता था जो अमेरिका में रहता है उसकी गिरफ्तारी अभी होनी बाकी है |





