दिल्ली हिंसा में अबतक 39 लोगों की मौत, क्राइम ब्रांच की SIT करेगी जांच

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA के नाम पर दिल्ली में हुई खूनी हिंसा अब थमती जा रही है। लेकिन अब भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA के नाम पर दिल्ली में हुई खूनी हिंसा अब थमती जा रही है। लेकिन अब भी दिल्ली की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है अभी भी यहां दहशत का माहौल है, हिंसा के बाद का मंजर दिल्ली के लोगों को डरा रहा है, लोग सहमे हुए हैं । तो गुरुवार रात तक हिंसा में मारे जाने वालों का आंकड़ा 39 तक पहुंच गया है, जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हैं, दिल्ली का माहौल और ना बिगड़े इसलिए दिल्ली की गलियों में सुरक्षाबलों की ओर से लगातार शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, साथ ही अब इस हिंसा  की जांच करने के लिए पुलिस की ओर से SIT का गठन भी किया गया है,

मायावती ने लिखी चिट्ठी

वहीं दिल्ली हिंसा को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी है, अपनी इस चिट्ठी में मायावती ने केंद्र सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

मनोज तिवारी ने किया ट्वीट

वहीं अब दिल्ली में हुई हिंसा पर सियासी पारा भी चढ़ने लगा है, जिसको लेकर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक ट्वीट किया, अपने ट्वीट में उन्होंने दिल्ली के सीेएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा कि, दोगुनी सजा का मतलब, ताहिर के साथ-साथ उसके आका को भी सजा मिलनी चाहिए, बतादें कि, कल दिल्ली के सीेएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जो भी दोषी हो उसे दोगुनी सजा  मिलनी चाहिए।

आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला 

इससे पहले आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा की, ‘‘दिल्ली जल गई, 39 लोगों की जान चली गई, दुकान-मकान जलाए गए, हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने कहा “भड़काऊ बयान देने वाले कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा, अनुराग ठाकुर पर FIR करो”. भाजपा और केन्द्र सरकार पूरी बेशर्मी के साथ दंगा भड़काने वालों के साथ खाड़ी है, कब होगी, इन दंगाईयों पर FIR?’

मेडिकल की दुकान खोल दी गई हैं

तो दूसरी तरफ जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर ओपी मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में अब हिंसा के बाद शांति का माहौल है, हिंसा प्रभावित क्षेत्र चांदबाग में दुकाने खुलवाई जा रही हैं, मेडिकल की दुकान खोल दी गई हैं, शांति बनाए रखने की अपील लगातार की जा रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में जुमे की नमाज़ को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है, धार्मिक स्थलों के पास पुलिस बल की तैनाती का आदेश जारी किया गया है, दिल्ली हिंसा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरती जा रही है।

अब क्राइम ब्रांच करेगी जांच

उत्तर पूर्व इलाके में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने जांच कमेटी का गठन किया है. क्राइम ब्रांच की SIT इसकी जांच करेगी, जिसमें एक की अगुवाई DCP राजेश देव और दूसरे की जॉय टिर्की करेंगे। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने गुरुवार को जानकारी दी कि अबतक पुलिस ने 48 FIR दर्ज कर ली हैं, जबकि 106 को गिरफ्तार किया गया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग करेगा दौरा

दिल्ली में हुई हिंसा में कई मामले ऐसे आए हैं, जहां पर महिलाओं से बदसलूकी की गई है, जिसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा और दो अन्य मेंबर शुक्रवार को जाफराबाद इलाके का दौरा करेंगे।

10 -10 लाख मुआवजे देने का ऐलान

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि, हिंसा में हिंदू और मुसलमान सबको नुकसान पहुंचा  है, इसलिए दिल्ली सरकार हिंसां में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख-10 लाख का मुआवजे देने का ऐलान करती है, साथ ही हिंसा में घायल लोगों का अस्पताल में मुफ्त में इलाज किया जा रहा है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि मामूली रूप से घायलों को 20-20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, हिंसा में जिनके रिक्शे को नुकसान हुआ उन्हें 25 हजार, ई रिक्शा के लिए 50 हजार, जिनका घर जला है उन्हें 5 लाख दिया जाएगा, जबकि  दुकान जलने पर 5 लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *