Operation Sindhu: ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान में फंसे भारतीयों को लेकर ईरानी विमानन कंपनी महान एयर का विमान शुक्रवार रात 11.25 बजे आइजीआइ एयरपोर्ट पर उतरा. विमान के रनवे पर उतरते ही इसमें सवार यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। टर्मिनल से बाहर बड़ी संख्या में स्वजन उनका इंतजार कर रहे थे.
ईरान के मशहद से 290 भारतीय छात्रों को लेकर एक विमान शुक्रवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। अधिकांश छात्र जम्मू और कश्मीर से हैं। भारत सरकार ने इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के मद्देनजर पश्चिमी देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन इंडस’ शुरू किया है.
रात में दो और उड़ानें आने वाली हैं, जिनमें से एक तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से सुबह करीब 3 बजे आएगी. इन विमानों से करीब 1,000 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटेंगे.
जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने एक बयान में कहा, “भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर हस्तक्षेप और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद। यह उन परिवारों के लिए बड़ी राहत है जो अपने बच्चों की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
एयरपोर्ट से बाहर आते ही लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे
इसके अलावा, शनिवार सुबह एक और फ्लाइट ईरान से भारतीयों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची. जैसे ही यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकले, उन्होंने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और राहत की सांस ली. कई लोगों ने सरकार और अधिकारियों का धन्यवाद किया. एयरपोर्ट पर चिकित्सा जांच और जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



