डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को जेल होगी या उनको राहत मिलेगी इसका फैसला अब 25 अगस्त को होगा। दरअसल साध्वी यौन शोषण मामले में फाइनल बहस पूरी हो चुकी है। और सीबीआई की विशेष कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है। दरअसल दो दिनों तक लगातार हुई बहस के दौरान राम रहीम कोर्ट पेश नहीं हुए। इसलिए कोर्ट ने अगली तारीख 25 अगस्त को मुकर्रर की है और उस दिन राम रहीम को पेश होने का आदेश दिया है।
:- साध्वी यौन शोषण मामले में फैसला सुरक्षित
:- 25 अगस्त को आ सकता है राम रहीम पर फैसला
:- फाइनल बहस पूरी, अब फैसले की घड़ी
Gurmeet Ram Rahim Singh
