चंडीगढ़: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का सरकार पर बड़ा हमला

चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने चंडीगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। उन्होने कैप्टन सरकार पर बड़ा हमला बोला। प्रकाश सिंह बादल ने किसान…

चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने चंडीगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। उन्होने कैप्टन सरकार पर बड़ा हमला बोला। प्रकाश सिंह बादल ने किसान आत्महत्याओं के लिए सीधे-सीधे पंजाब की मौजूदा सरकार को जिम्मेदार बताया। उन्होने कहा कि किसी को झूठा वादा नहीं करना चाहिए। वादे किये तो अकाली दल की तरह पूरे करें। साथ ही बादल ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी कैप्टन के वश की बात नहीं। कई तरह के कर्ज से किसान दबाव में हैं। इसके अलावा प्रकाश सिंह बादल ने टी हक कमेटी पर भी सवाल उठाए। बादल ने खराब हो रही फसलों पर भी सरकार को घेरा और कहा कि पंजाब सरकार को सफेद मक्खी की समस्या से निपटने की तैयारी पहले करनी चाहिए थी।

:- पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का सरकार पर बड़ा हमला

:-किसान आत्महत्या के लिए सरकार जिम्मेदार-बादल

:- किसानों की कर्जमाफी कैप्टन के वश की बात नहीं-बादल

:- सफेद मक्खी से निपटने की तैयारी पहले करनी थी-बादल

WATCH VIDEO

https://youtu.be/_gBLwxYBasE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *