KARNAL में करंट लगने से 20 भैंसों की मौत, झुका खंभा और आपस मे चिपकती तारें बनी हादसे की वजह,पशुपालकों की रोजी- रोटी पर पड़ा फर्क

करनाल, 19 जुलाई करनाल के मेरठ रोड स्थित नगला फार्म पुल के नीचे करंट लगने से 20 भैंसों और एक कटड़ी की मौके पर ही…

करनाल
करनाल, 19 जुलाई

करनाल के मेरठ रोड स्थित नगला फार्म पुल के नीचे करंट लगने से 20 भैंसों और एक कटड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब चरवाहे अपने पशुओं को लेकर गुजर रहे थे। अचानक बिजली के तारों में करंट आने से सभी पशु इसकी चपेट में आ गए और जमीन पर गिर पड़े।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस का कहना है कि बिजली का खंबा टेढा है और तारें आपस में टच हो रही हैं जिसके चलते करंट की चपेट में आने से पशुओं की मौत हो गई।

जिनके पशुओं की मौत हुई उन लोगों का काफी नुकसान हुआ है। पशुपालक ने बताया कि उनका परिवार इन भैंसों पर ही निर्भर है। अब 21 भैसों की मौत से रोजी-रोटी पर फर्क पडेगा। इन भैंसों मे कुछ भैंसें गर्भवती थी और कुछ दूध देने वाली थी। हमारे सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

पुलिस ने कहा कि इन भैंसों का पोस्टमार्टम वेटरनरी डाक्टर से कराया जाएगा। पशुपालकों की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बिजली व्यवस्था में लापरवाही किस स्तर पर हुई।

 अन्य खबरें जानें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *