‘1994 Chandigarh Horror’ : 23 साल बाद Katia का खत, आपको पढ़ना जरूरी है, क्योंकि वो Varnika नहीं है !

न्यूज डेस्क/ लिविंग इंडिया : चंडीगढ़ ‘City Beautiful’ है, इतना खूबसूरत की इसमें घूमने वाले वहशी भेड़िए अक्सर दिखाई नहीं देते। जिस्म को चीरकर रख…

न्यूज डेस्क/ लिविंग इंडिया : चंडीगढ़ ‘City Beautiful’ है, इतना खूबसूरत की इसमें घूमने वाले वहशी भेड़िए अक्सर दिखाई नहीं देते। जिस्म को चीरकर रख देने वाली इनकी निगाहें इतनी खौफनाक तरीके से शिकार तलाशती है कि आपको भरोसा नहीं होगा कि कब किस लड़की की इज्जत लुट जाए। दरअसल यह बदलती तासीर है उस शहर की जिसकी हवा जहरीली होती जा रही है। जिसकी खूबसूरती पर लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं धब्बा लगाती जा रही है।

कुछ दिनों पहले इसी City Beautiful में एक हाई-प्रोफाइल छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। वर्णिका कुंडू से हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने छेड़छाड़ किया। विकास को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया, पुलिस जांच जारी है, आरोपी का बाप कह रहा है बेटा निर्दोष है तो वर्णिका ने ठान लिया है लड़ाई को अंजाम तक ले जाने की। शायद यह हो जाए, लेकिन क्या हर लड़की को न्याय मिलता है इस City Beautiful में, शायद नहीं।

चंडीगढ़ में एक और घटना हुई थी, छेड़छाड़ की। इसे ‘Chandigarh Horror’ के नाम से भी जाना जाता है। एक लड़की आई थी फ्रांस से यहां रहने के लिए, City Beautiful को समझने के लिए, लेकिन भेड़ियों ने उसे अगवा कर लिया, बुरी तरह छेड़ा, कैद करके रखा। यह घटना है साल 1994 की, और आरोप लगा था तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते गुरकीरत सिंह कोटली पर। अभी गुरकीरत सिंह कोटली MLA हैं और शायद पुलिस की फाइल में केस बंद हो गया है।

छेड़छाड़ की शिकार हुई उस लड़की का नाम है Katia Darnand और उसका संघर्ष आज भी जारी है। दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने वाली Katia अब अपने घर लौट गई है। इधर छेड़छाड़ के मामले में सात आरोपियों को चंडीगढ़ कोर्ट ने बरी कर दिया। अब Katia फिर लौटी है, जी नहीं वो भारत नहीं आई है, उसका एक खत आया है। उसे डर नहीं कि उसकी पहचान उजागर हो जाए, लेकिन क्या आपको पता है कि Katia का क्या सोचना है भारत की न्याय व्यवस्था पर।

दरअसल वर्णिका कुंडू का मामला सामने आने के बाद Katia का एक खत सामने आया है। वो कहती हैं कि उन्हें उम्मीद थी कि चंडीगढ़ में दो दशकों में महिला सुरक्षा की स्थिति सुधरी होगी। लेकिन वर्णिका कुंडू के मामले के बाद उसका भरोसा फिर टूट गया। जिसके बाद Katia ने देश की लड़की, औरतों और पुरूषों के लिए एक खत लिखा है। इस खत में उस खौफनाक मंजर का जिक्र है, जिसे पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। लेकिन एक उम्मीद भी है कि कुछ अच्छा होगा।

आप Katia के हर शब्द उसी की भावना में पढ़ें और समझें City Beautiful का असली चेहरा कैसा है।

“I would have preferred to be known for doing something exceptional, but it’s for another reason that my name became public. I came to India to discover your country, your culture in its immensity, richness and complexity. I was 24, I had just finished Bachelors in Sociology and Anthropology and I wished to meet in real life the people whom I felt were so different from me yet so similar.

On August 31, 1994, I was violently abducted and molested. After a night of illegal detention, I managed to save myself and went straight to the police station. The culprits were identified quickly, including the main perpetrator. I recognized him and indicated it during the identification parade. I affirm that there has never been any doubt about the identity of my aggressor.

That’s why I didn’t change my statement despite numerous attempts by people on behalf of the accused. My boyfriend and I were threatened, asked to write letters of renunciation, commit perjury, money was offered, but I always refused to distort the truth — for the sake of all women who have to suffer violence. I was under great stress, facing trauma. But I have never regretted remaining right and honorable in the face of corrupting power.

Back home, I thought of returning one day to India because I liked a lot of things about this country. But I fast understood that what had happened would always follow me and I would never feel at peace and in safety. I didn’t have the courage to return. Twenty-three years have passed, and I still feel the injustice that allowed the accused to be acquitted. I see that things haven’t changed much.

My heart cries whenever I learn that the dominant political class keeps abusing power to harass and assault girls, for instance the Varnika episode in Chandigarh. When and how can we end this violence and discrimination against women worldwide? When are men finally going to get up to support them, so that humanity realizes it’s real potential through peace, love and compassion?

Fortunately, India has had men such as Mahatma Gandhi, who said: “To call woman the weaker sex is a libel; it is man’s injustice to woman. If non-violence is the law of our being, the future is with woman.” I don’t regret what I have lived, I have no hatred, just the hope that things will change. 

  • Katia Darnand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *