ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- महाराष्ट्र में सरकार बनाने की राजनीतिक उठापटक के बीच शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस अपने 162 विधायकों की परेड कराएगी।
बतादें हयात होटल में पत्रकारों के सामने तीनों दलों के 162 विधायकों की परेड कराई जाएगी। तीनों दलों के विधायक फिलहाल अलग-अलग होटल में ठहरे हुए हैं। एनसीपी और कांग्रेस अपने-अपने विधायकों पर नजर बनाए हुए है।

