ऑनसाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत के तहसील कैंप के जवाहर नगर से 16 वर्षीय एक बच्चे के किडनैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला बीती रात का है। जानकारी के मुताबिक, दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला कुणाल पुत्र योगेश बीती रात 8:30 बजे के करीब अपनी दादी के घर जाने को बोलकर घर से निकला था। लेकिन लौटकर वापस नहीं आया। कुणाल के वापस न आने पर परिजनों ने उसे काफी तलाशा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। परिजनों ने आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
सीसीटीवी फुटेज में कुणाल साइकिल से जाता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन कुछ दूर जाने पर वह गायब हो जाता है। देर रात कुणाल के ही फोन से किडनैपर की कॉल आई तो उसने 5 लाख रूपए फिरौती की मांग की। फिरौती न देने की सूरत में किडनैपर ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।
बच्चे के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को मिली दी है। बुधवार दोपहर बाद पुलिस को एक बच्चे का शव पानीपत के चौटाला रोड पर मिलने की सुचना मिली। पुलिस कुणाल के परिजनों को लेकर मोके पर पहुंची जहां परिजनों ने उसे पहचन लिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि, अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो उनका बच्चा सुरक्षित होता।


