13 साल की मासूम गर्भवती, पांच महीने पहले हुआ था पीड़िता का गैंगरेप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है | जिसमें 13 साल की मासूम बच्ची पांच महिनों से गर्भवती है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है | जिसमें 13 साल की मासूम बच्ची पांच महिनों से गर्भवती है और पीड़िता का आरोप है कि उसका तीन युवकों ने अपहरण करने के बाद गैंग रेप किया था | हैरान करने वाली बात यह है कि इतने महिनों से पीड़िता का परिवार आखिर चुप्पी साधे क्यों बैठा है | वहीं अंजू वाजपाई का कहना है कि यह मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद दर्ज किया गया है | इस मामले की सूचना पीड़िता के परिजनों ने भी पिछले पांच महीनों से नही की |

yamunanagar

पीडिता चंडीगढ़ के 32 सेक्टर में दाखिल थी जिसके बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया और वहां इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई |इस बात को लेकर पुलिस भी सोचने पर मजबूर है कि आखिर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत क्यों नही कि पुलिस का मानना है कि इस हैवानियत में महज तीन ही लोग नही बल्कि कई गुनहगार शामिल है | जिसमें परिवार का ही कोई करीबी भी शामिल हो सकता है | फिलहाल पुलिस की जांच जारी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *