ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- साइबर सिटी गुरूग्राम पुलिस ने एक बार फिर से ऑपरेशन मजनू चलाया। बता दें कि इस ऑपरेशन में पुलिस ने महिलाओं से छेड़छाड़ व अश्लील करने वाले करीब 85 रोमियों को काबू किया गया।
बताया जा रहा है कि काबू किए गए ये 85 रोमियों सड़क पर या फिर मॉल के सामने खड़ी लड़कियों के साथ छेडछाड़ किया करते थे।
फिलहाल बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और बाकियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि महिला की सुरक्षा और मनचलों पर नकेल कसने के लिए ये अभियान चलाना बहुत ही सराहनीय कदम है






