Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी शहर में बुधवार रात बारात में आए दूल्हे के दोस्तों ने फायरिंग कर दी. जिससे 13 साल की लड़की की खोपड़ी पर गोली लगने से मौत हो गई. गोली मृतक बच्ची की मां और उसके बगल में खड़ी एक अन्य महिला को भी लगी, जिससे दोनों घायल हो गईं. घायलों को चरखी दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
मृतका की पहचान झज्जर जिले के गांव बहु निवासी अशोक कुमार की 13 वर्षीय बेटी जिया के तौर पर हुई है. मृतक लड़की और उसकी मां अपने परिवार के साथ चरखी दादरी शादी में शामिल होने के लिए झज्जर से आई थीं. सूचना मिलने पर थाना सिटी की पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और मृतक लड़की के पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी. शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है.
घायल को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, अशोक की घायल पत्नी सविता का इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. मृतका के पिता अशोक कुमार के बयान के आधार पर सिटी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



