ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में हुई 13 महीने की बच्ची के साथ बलात्कार की शर्मसार कर देने वाला घटना के बाद अब स्थानीय लोग और परिजन न्याय के लिये सडकों पर उतर आये हैं, सैंकडों लोगों ने पैदल मार्च करते हुए सेक्टर 12 लघु सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी के लिये फांसी की सजा की मांग की।
लोग मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिये हाथों में स्लोगन लिखे बैनर पोस्टर लेकर सडकों पर उतरे हैं, हलांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफतार कर लिया है और पीडित बच्ची का ईलाज दिल्ली में करवाया जा रहा हैं।
बता दें, 13 महीने की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सेक्टर 58 पुलिस थाना क्षेत्र का है। 3 जनवरी को पड़ोसी युवक मासूम बच्ची को उसकी दादी से खिलाने का बहाना करके लेकर गया था और बलात्कारी सी घिनौनी वारदात को इंजाम देने के बाद दादी की गोद में वापिस डाल गया, बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।


