काठमांडू, 3 सितंबर
नेपाल में आई 26 अगस्त को आई बाढ़ और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। नेपाल पुलिस के मुताबिक ,1243 लोगों की मौत हो चुकी है , जबकि 4,900 से ज्यादा लोग लापता है। जिसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
नदी के आसपास के इलाकों के अलावा पावरहाउस की सुरंगों में लापता लोगों की तलाश जारी है। मलबे और क्षतिग्रस्त रास्तों की वजह रेस्क्यू टीमों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सुरक्षा बलों ने करीब 12 हजार लोगों को बचाया
नेपाली सेना , पुलिस दावरा राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक हेलीकॉप्टर और जमीनी रास्तों के द्वारा 12,000 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। कईं जिलों से लोगों के शव बरामद किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा अज्ञात लोगों के शवों की शिनाख्त के लिए DNA सैंपल लिए जा रहे हैं।
भारत ने भेजी दवाओं की पांचवीं खेप
नेपाल में आए संकट के बीच भारत ने मदद बढ़ाई है। भारत ने नेपाल के लिए जरूरी दवाओं की पांचवीं खेप भेजी है। इसमें 5 टन से अधिक आवश्यक दवाएं शामिल हैं।भारत ने 11 सदस्यीय विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम भी नेपाल भेजी है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, टीम के साथ 6 टन से अधिक बचाव उपकरण भी भेजे गए हैं। भारतीय टीम नेपाल में राहत और बचाव अभियान में स्थानीय एजेंसियों की मदद करेगी।
सरकार और सुरक्षा बलों का कहना है कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद खोज अभियान जारी रहेगा। खासकर नदियों, मलबे और सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश पर ध्यान दिया जा रहा है।
अन्य खबरें जानें –



