फरीदाबाद पहुंच गई जींद जाने वाली 1200 पेटी अवैध शराब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शराबबंदी के बाद हरियाणा में शुरू हुआ अवैध शराब की बिक्री का सिलसिला रुक नहीं रहा है। अब फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच सेक्टर-65…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शराबबंदी के बाद हरियाणा में शुरू हुआ अवैध शराब की बिक्री का सिलसिला रुक नहीं रहा है। अब फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने एक कैंटर में अवैध रूप से ले जाई जा रही 1200 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने बरामद शराब और कैंटर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी नाजिर की माने तो उसे हथीन फैक्ट्री से ये शराब योगेश नाम के ठेकेदार के पास पहुचानी थी।

Arrested-with-illegal-liquor

फरीदाबाद पहुंचकर उसने योगेश को फोन किया और उसने सभी बोतलें सेक्टर-65 के ठेके पर उतारने कहा था। जांच अधिकारी दिनेश के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-65 के शराब के ठेके में अवैध शराब उतारी जा रही है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि जींद के लिए कटी बिल्टी पर अवैध शराब ठेके पर उतारी जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

Arrested-with-illegal-liquor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *