ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पानीपत में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वो बिना सोचे समझे किसी भी तरह की वारदात को अंजाम देने से पहले उनको कानून का बिल्कूल भी डर नहीं है।
इसी तरह का एक मामला सामने आया है जहां पर तहसील कैंप इलाके में करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने हथियारों से लैंस होकर मकान पर हमला कर काफी तोड़फोड़ की।
इतना नहीं हमलावारों ने पत्थर को उठाकर मकान पर बरसाए जिस कारण मकान का काफी नुकसान हुआ। गणीमत यह रही कि इस हमले के कारण किसी को नुकसान नहीं हुआ है। इस मामले की सारी घटना सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

