पिस्तौल के साथ गैंगस्टर गगनदीप गिरफ्तार

खन्ना (पंजाब) : पुुलिस ने 22 मामलों में फरार गैंगस्टर गगनदीप सिंह गुनी और उसके एक साथी मोहम्मद इरफान को पकड़ने में सफलता हासिल की…

खन्ना (पंजाब) : पुुलिस ने 22 मामलों में फरार गैंगस्टर गगनदीप सिंह गुनी और उसके एक साथी मोहम्मद इरफान को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक 32 बोर की लोडेड पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और 270 ग्राम नशीला पाउडर जब्त किया है। खन्ना जिला के समराला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गैंगस्टर गगनदीप को एक अन्य अपराधी के साथ पकड़ा। पुलिस ने बताया कि समराला और खन्ना पुलिस की टीम नाकेबंदी करके गाड़ियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर एक स्विफ्ट कार को रोका गया। इसी दौरान पुलिस ने गाड़ी में सवार गगनदीप सिंह और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर गगनदीप सिंह गुनी को मोहम्मद इरफान के साथ पकड़ा गया है। गगनदीप सिंह पर अलग-अलग वारदातों से जुड़े 22 मामले दर्ज हैं और वो लंबे समय से फरार था। गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी मोहम्मद इरफान पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस कई घटनाओं का सुराग पता लगाने की कोशिश कर रही है। हो सकता है कि पुलिस को कई घटनाओं के बारे में जानकारी मिले। ये तो पुलिस की जांच में सामने आ जाएगा। लेकिन पुलिस को चाहिए लगातार अभियान चलाए ताकि अपराधियों को  सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *