तूल पकड़ने लगा जलालाबाद में दलितों पर अत्याचार का मामला

जलालाबाद : संगरूर में दलितों पर जुल्म की आग अभी बुझी भी नहीं थी कि जलालाबाद से एक और घटना सामने आ गई। जलालाबाद के…

जलालाबाद : संगरूर में दलितों पर जुल्म की आग अभी बुझी भी नहीं थी कि जलालाबाद से एक और घटना सामने आ गई। जलालाबाद के गुरूहरसहाय के तिरपालके गांव में दलितों का मकान तोडऩे पहुंची पुलिस को देखने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। आरोप ये भी लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के साथ ही दलितों पर जुल्म बढ़ गया है। अब जलालाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दलितों पर अत्याचार करने का मामला सामने आया है।

पंजाब में आए दिन दलितों पर जुल्म करने की घटना सामने आ रही है और सरकार सिर्फ आश्वासन देकर अपना काम पूरा समझ रही है। इस बार जलालाबाद के तिरपालके गांव के दलित परिवारों के मकान तोड़ने का मामला सामने आया है। गांव के दलितों की मानें तो उन्होंने एससी कमीशन को लिखित शिकायत दी थी। जिस पर नोटिस लेते हुए डीसी और बीडीओ से जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। हालांकि इस बीच एक बार फिर मामला तूल पकड़ने लगा है।

शनिवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब प्रशासनिक अधिकारी पुलिस लेकर गांव में मकान तोड़ने आए। जिसका दलितों ने विरोध किया। लेकिन लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई रोक दी।पुलिस ने बताया कि मामले की पड़ताल फिर से की जाएगी। वहीं लोगों की माने तो एक खास पार्टी के कार्यकर्ताओं के चक्कर में उन पर जुल्म किया जा रहा है। अब ये तो पुलिस के जांच के बाद ही सामने आएगा कि आखिर कौन सही है और कौन गलत बोल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *