होशियारपुर: होटल में हड़कंप, कैमरे में कैद हुए शराबी अधिकारी

होशियारपुर: बेशक सरकार की और से दफ्तरों में समय पर काम करने के बड़े-बड़े दावे किये जाते है मगर अफसरों की अफसरशाही तथा ऐश के चलते…

होशियारपुर: बेशक सरकार की और से दफ्तरों में समय पर काम करने के बड़े-बड़े दावे किये जाते है मगर अफसरों की अफसरशाही तथा ऐश के चलते दिन दिहाडे ही शराब का सेवन कर दफ्तरों में आना-जाना आम बात हो चुकी है इसी तरह का नजारा उस समय देखने को मिला जब जिला मंडी बोर्ड के DMO राज कुमार सेक्रटरी जतिंदर सिंह और अन्य अधिकारी  डियूटी के समय शहर के एक नामी होटल में  सरेआम शराब  का सेवन करते नज़र आये जब हमारी टीम ने DMO राज कुमार से सवाल किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया हालाँकि DMO के  साथी अपने अपने शराब से भरे गिलास टेबल के निचे छुपाने लगे। हर कोई धीरे-धीरे होटल से मुँह छुपाकर खिसकने की कोशिश करने लगा, हद तो तब हो गई जब सेक्रटरी जतिंदर सिंह बत्तमीज़ी पर उतर आये और कैमरा  छीनने लग पड़े ,इसके बाद जब हमारी टीम मंडी बोर्ड के दफ्तर पहुंची तो दफ्तर में सिर्फ लेडीज स्टाफ ही मौजूद था उनका कहना था की आज डीएमओ साहब ने मीटिंग बुलाई थी इसलिए कुछ कर्मचारी बाहर गए हुए है और कुछ अधिकारी कोर्ट केस होने के कारण कोर्ट गए हुए थे ।

https://youtu.be/w7r0IYOpHN8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *