रिलायंस का फ्री वाला ‘जियो स्मार्टफोन’ लॉन्च

देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को 1500 रूपये में जियो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। आपको फोन खरीदने के लिए एक…

देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को 1500 रूपये में जियो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। आपको फोन खरीदने के लिए एक भी पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, मतलब फोन पूरी तरह फ्री है। बस आपको सिक्योरिटी के तौर पर 1500 रूपये जमा कराने होंगे। 15 अगस्त से फोन की बिक्री शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को रिलायंस की 40वीं AGM में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो स्मार्टफोन को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि फोन लेने वाले ग्राहक उसे तीन साल के दौरान कभी भी लौटा सकते हैं। फोन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जियो कंपनी के प्लान के बारे में भी बताया। अंबानी ने कहा कि एक साल के अंदर देश के 99% एरिया को जियो नेटवर्क से कवर कर लिया जाएगा। देश के दस लाख आउटलेट पर जियो सिमकार्ड और फोन मिलेंगे। बताया कि 10 महीने के दौरान 10 करोड़ सब्सक्राइबर जियो से जुड़े हैं। जियो के लिए सब्सक्राइबर ही सर्वोपरि है। उन्होंने आने वाले समय में जियो की और सुविधाएं शुरू करने की घोषणा भी की है। उधर रिलायंस की इस पेशकश के साथ ही देश की अन्य मोबाइल कंपंनियों में हड़कंप मचना तय हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *