हरियाणा में आर-पार की लड़ाई के मूड में रोडवेज कर्मचारी

भिवानी हरियाणा में रोडवेज कर्मचारी एक बार फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए तैयार हो गए हैं। भिवानी में हरियाणा रोड़वेज वर्कर्स यूनियन…

भिवानी
हरियाणा में रोडवेज कर्मचारी एक बार फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए तैयार हो गए हैं। भिवानी में हरियाणा रोड़वेज वर्कर्स यूनियन ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्राइवेट बसों के परमिट रद्द करने की मांग की। रोडवेज वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान राजकुमार दलाल ने सरकार पर हर बार वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक बार फिर प्राइवेट बसों को चार हजार परमिट जारी करना चाहती है, जबकि रोडवेज बेड़े में मात्र 3900 बसें बची हैं। राजकुमार दलाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने हक के लिए आंदोलन छेड़ेंगे। इसके लिए वह गांव गांव जाकर पंचायतों का समर्थन भी लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *