मोहाली : पुलिस अगर जरा सी सर्तकता बरते तो अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने से कोई नहीं रोक सकता है। एक ऐसे ही वाकये में मोहाली पुलिस ने मंगलवार को स्नैचर गैंग के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। हुआ ये की पुलिस के एक कर्मी ने गाड़ी पर सवार चार युवकों को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की और उनका नंबर नोट किया।
जब नोट किए गए नंबर को ट्रेस करना शुरू किया गया तो पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चार युवकों में मुख्य आरोपी बलविंदर सिंह पर दस मामले दर्ज हैं। जबकि उसके साथी हरमनजोत पर चार मामले चल रहे हैं। चारों बड़ी ही प्लानिंग के साथ स्नेचिंग की घटना को अंजाम देते थे। चारों फिरोजपुर और मोगा दो लोगों की हत्या करने की फिराक में थे। दोनों से इनकी पुरानी रंजिश थी। लेकिन पुलिस की सावधानी से चारों को गिरफ्तार कर लिया गया, इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है।
हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने जब चारों से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि चारों पीजी में रह रहे अपने दोस्तों के पास ठहरते थे। इसके बाद मौका मिलते ही आपराधित वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस का कहना है कि अधिकांश मकान मालिक किरायेदार तो रख लेते हैं, लेकिन उनका वेरीफिकेशन नहीं कराते हैं। जिस कारण कई बार अपराधी इसका फायदा उठाने में सफल हो जाते हैं। पुलिस ने साफ कहा है कि किरायेदारों का वेरीफिकेशन नहीं करवाने वाले मकान मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।

