लुधियाना: साईबर क्राइम के 5 खौफनाक आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना: पुलिस ने साइबर क्राइम गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 300 पासबुक, चेकबुक, तीन गाड़ियां, 614 एटीएम कार्ड बरामद…

लुधियाना: पुलिस ने साइबर क्राइम गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 300 पासबुक, चेकबुक, तीन गाड़ियां, 614 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी अब तक एक करोड़ से ज्यादा रूपये की ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी जान-पहचान के लोगों की मदद से दूसरों का खाता खुलवाते थे और उनका एटीएम पिन लेकर रूपये गायब कर देते थे। आरोपियों के पास से तीन लाख रूपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने सबसे ज्यादा लेन-देन एक्सिस बैंक से की है। सभी लुधियाना के रहने वाले हैं और अखबारों के लिए भी काम करते हैं। पुलिस इनसे पूछताछ करके मामले की गहराई से जांच कर रही है।

WATCH VIDEO

https://youtu.be/4RK97iNCytY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *