अमृतसर: लड़कियों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश

अमृतसर: अमृतसर पुलिस ने लड़कियों से मोबाइल छीनने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों की गिरफ्तार किया है।…

अमृतसर: अमृतसर पुलिस ने लड़कियों से मोबाइल छीनने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों की गिरफ्तार किया है। युवकों की पहचान सतनाम सिंह और लवप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि लंबे समय से छिनतई की घटना हो रही थी, जिसके बाद पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल को रंजीत एवेन्यू पर मोबाइल देकर भेजा। जब महिला कॉन्स्टेबल मोबाइल लेकर खड़ी थी तो दोनों युवक पहुंचे और उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया, दोनों के पास से दो चोरी के मोबाइल और पांच हजार रूपये भी बरामद किए गए हैं।

WATCH VIDEO

https://youtu.be/BF-wveHFo6w

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *