लुधियाना में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी

लुधियाना : जमालपुर थाना के अंतर्गत आते मुंडियां कलां गांव के गुरुद्वारा साहिब में  हुई बेअदबी की घटना से सिख संगत में भारी रोष फैल…

लुधियाना : जमालपुर थाना के अंतर्गत आते मुंडियां कलां गांव के गुरुद्वारा साहिब में  हुई बेअदबी की घटना से सिख संगत में भारी रोष फैल गया है। एक माह से सेवा करने के लिए आने वाले एक व्यक्ति ने गुरुद्वारे में दाखिल होकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन अंगों के साथ बेअदबी की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने  इस बारे में थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी की फुटेज से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सुखबीर सिंह लुधियाना के मुंडियां कलां का रहने वाला है।

आक्रोशित लोगों को समझाते पुलिस पदाधिकारी
आक्रोशित लोगों को समझाते पुलिस पदाधिकारी

बताया जाता है कि गंथ्री ने घटना की जानकारी प्रबंधक कमेटी को दी थी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और जांच शुरू किया और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची। उधर सिख संगत ने पुलिस कार्रवाई पर असंतुष्टि जताते हुए आरोपी को संगत को सौंपने की मांग करते हुए चंडीगढ़ रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एडीसीपी 4 जसदेव सिंह सिद्धू  पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *