पानीपत में 30 राउंड फायरिंग, बीच चौक पर भून डाला

पानीपत: दिन दहाड़े पानीपत तहसील कैम्प में केबल ऑपरेटर को बीच चौक पर बदमाशों ने गोलियों से भूना। 30 राउंड गोली चली। सर में घुसी…

पानीपत: दिन दहाड़े पानीपत तहसील कैम्प में केबल ऑपरेटर को बीच चौक पर बदमाशों ने गोलियों से भूना। 30 राउंड गोली चली। सर में घुसी 6 गोलियां मौके पर मौत। बदमाश फरार ।पुलिस मौके पर राकेश जांगड़ा मृतक का नाम। पैदल आये थे हमलावर।

PANIPAT MURDER

तहसील कैम्प क्षेत्र में फतेहपुरी चौक के पास ताबड़तोड़ गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। जिस जगह गोलियां चली वो इलाका काफी व्यस्त इलाका है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जगदीप दुहन ,सीआईए की टीम, सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि राकेश नामक युवक की कनपटी पर गोली लगी है और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। एक को टांग पर गोली लगी है। और तीसरा युवक पीछे बैठे होने से सुरक्षित बच गया है। गोलियां चलाते ही हत्यारे मौके से फरार हो गए।।फिलहाल पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है,,मामला पुरानी रंजिश और गैंगवार से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

VICTIMS CAR AND INVESTIGATING OFFICER

तहसील कैम्प के सबसे व्यस्त बाजार में आज सुबह एक के बाद एक ताबड़तोड़ गोलियां चलने से लोग सकते में आ गए,दुकानदार ओर राहगीर  कुछ समझ पाते इतने में ही गोली मारने वाले घटनास्थल से फरार हो गए।

INJURED

सूत्रों के अनुसार राकेश जो इसी इलाके का रहने वाला है। और केबल और फाइनेंस का काम करता है। सुबह अपने दो साथियों के साथ स्कार्पियो गाड़ी से कोर्ट जा रहा था।जैसे ही वो फतेहपुरी चौक के पास पहुंचा तो तीन बदमाशों ने राकेश पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।बदमाशों का निशाना राकेश ही था। गोली साथ बैठे विवेक नाम के युवक की टांग पर भी लगी।एक युवक पीछे बैठा था, वो बच निकला,स्थानीय निवासियों के अनुसार वो अपना अपना काम कर रहे थे। एक दम पटाखे फूटने की आवाज आने लगी,बाहर आकर उन्होंने देखा तो गोली मारने वाले भाग रहे थे। और दो युवक खून से सने गाड़ी में पड़े थे, घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *