मोसुल के दर्द से कराह रहा धूरी का परिवार

संगरूर: नौकरी की तलाश में गए 39 भारतीय इराक के मोसुल शहर में आईएसआईएस के चंगूल में फंस गए जिन में कई पंजाब के थे…

संगरूर: नौकरी की तलाश में गए 39 भारतीय इराक के मोसुल शहर में आईएसआईएस के चंगूल में फंस गए जिन में कई पंजाब के थे । उन्ही में से एक हैं पंजाब के जिला संगरूर के धूरी से पितरपाल सिंह, जो 2011 में घर की हालत ठीक न होने के चलते रोटी कमाने इराक गया था लेकिन 2014 जून में उसने फ़ोन कर अपने अगवा होने की बात कही थी, तभी से परिवार बेचैन है । लेकिन हाल ही में मोसुल पर इराक सेना के कब्जे ने परिवार की उम्मीद को फिर से जगा दिया है और उन्हें फिर से अपनों की घर वापसी की उम्मीद जगी है।

pitarpal and his wife

हाथ में पति की फोटो मांग में सिंदूर, चेहरे पर उदासी, ये है संगरूर से 6 साल पहले नौकरी के लिए इराक गए पिरतपाल सिंह की पत्नी। जो उम्मीद लगाए हुए है की उसका पति जल्द घर लौटेगा पिरतपाल 2011 में नौकरी की तलाश में इराक गया था बेटी तब महज 6 साल की थी 2014 को पत्नी को पिरतपाल ने फ़ोन कर अपने अगवा होने की वात कही थी। जिसके बाद ये उदास है, बेटी चुप पापा का इंतजार कर रही है फ़ोन पर पिरतपाल ने कहा था कि उन्हें आतंकियों ने अगवा कर लिया है अब दोबारा बात होनी मुश्किल है, मैने चोरी से आप को फ़ोन किया है। उस दिन के बाद दोबारा पिरतपाल से कभी बात नहीं हुई।

pitarpal family

बेटी ने कहा मुझे पापा की बहुत याद आ रही है मैं विदेश मंत्री से विनती करती हूं की जल्द से जल्द मेरे पापा को घर ला दो क्योंकि अब तो इराक सरकार का मोसुल शहर पर कब्जा हो गया है जहां पर मेरे पापा को अगवा किया गया था हमें उम्मीद है की अब पापा घर लौटेंगे

pitarpal daughter and his wife

पिरतपाल के रिश्तेदार ने कहा पिरतपाल घर की हालत ठीक ना होने के चलते रोटी के चक्कर में इराक़ गया था लेकिन उसे दूसरे भारतियों  के साथ अगवा कर लिया गया था हम कई बार विदेश मंत्री से मिले पंजाब सरकार से मिले लेकिन कोई हल नहीं हुआ विदेश मंत्री कहती थी कि अगवा किए गए सभी भारतीय जिन्दा हैं जल्द ही उन्हें भारत ला दिया जाएगा हमें खवरों से पता चला है की मोसुल पर इराक की सेना का कब्ज़ा हो गया है अब सरकार को चाहिए की इराक सरकार से बातचीत कर पता लगाया  जाए कि सभी भारतीय जो अगवा किए गए थे कहां हैं ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *