अमेरीका ने सिक्किम सेक्टर के डोकलम एरिया में भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी गतिरोध को लेकर वार्ता करने की नसीहत दी है। व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि दोनों देश आपसी बातचीत से ही इस विवाद को हल कर सकते हैं। उधर विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नुअर्ट ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि अमेरीका दोनों देशों के विवाद पर सावधानीपूर्वक नजर रखे हुए है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की बीजिंग यात्रा से पहले दोनों देशों से बात की जाएगी। हीथर ने कहा कि हम दोनों देशों को तनाव कम करने के लिए सीधी वार्ता करने को प्रोत्साहित करेंगे। दरअसल सिक्किम सेक्टर के डोकलम पर चीन अपना दावा जता रहा है। जिसको लेकर दोनों देशों के बीज गतिरोध जारी है। चीन का कहना है कि डोकलम एरिया उसका है, जबकि भारत चीन के दावे को सिरे से खारिज करता है क्योंकि डोकलम भारत का अभिन्न हिस्सा है। वहीं अब दोनों देशों के विवाद में अमरीका कूद पड़ा है। हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग की यात्रा पर जा रहे हैं। जहां वो सीमा से जुड़े विवाद समेत अन्य मुद्दों पर द्दिपक्षीय चर्चा करेंगे। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच डोकलम मुद्दे पर सहमति बन सकती है।
भारत-चीन सीमा विवाद पर करें सीधी वार्ता : अमेरिका
अमेरीका ने सिक्किम सेक्टर के डोकलम एरिया में भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी गतिरोध को लेकर वार्ता करने की नसीहत दी है।…
