कंगना के ओपेन लेटर से सैफ ‘शट अप’

मुंबई : हाल ही न्यूयॉर्क में संपन्न हुए IIFA अवॉर्डस समारोह में सैफ अली खान ने बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत पर नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का…

मुंबई : हाल ही न्यूयॉर्क में संपन्न हुए IIFA अवॉर्डस समारोह में सैफ अली खान ने बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत पर नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का आरोप लगाया था। बाकायदा सैफ अली खान ने ओपेन लेटर लिखकर कंगना का मजाक उड़ाया था। अब बारी कंगना की है, कंगना ने भी सैफ के आरोप को लेकर एक ओपेन लेटर लिखा है। कंगना ने अपने खत की शुरूआत में लिखा है कि ‘सैफ अगर आप यह कहना चाहते हैं कि कड़ी मेहनत, अनुशासन, सफलता, प्यार और टैलेंट सिर्फ किसी को परिवार से मिलता है तो आप गलत हो। अगर ऐसा होता तो आज वो एक किसान के घर में पैदा होती।’ कंगना आगे लिखती हैं ‘सैफ आपने अपने खत में स्टार किड्स और जेनेटिक्स के बारे में लिखा है। लेकिन मैं समझ नहीं पा रही कि कलाकार और हाइब्रिड घोड़ों की तुलना कैसे हो सकती है। साथ ही कंगना ने गुरूदत्त, विमल राय, सत्यजीत राय जैसे बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर और एक्टर्स का उदाहरण भी दिया है।’

दरअसल यह विवाद नया नहीं है। कुछ महीने पहले कंगना और सैफ अली खान अपनी फिल्म के प्रोमोशन के लिए करण के शो में पहुंचे थे। इस दौरान सैफ ने कंगना पर नेपोटिज्म का आरोप लगाया था। वहीं कंगना ने करण पर तंज कसा था कि वो भाई-भतीजावाद को समर्थन देते हैं, वो हकीकत में मूवी माफिया हैं। इसी के बाद सारी विवाद शुरू हुआ जो IIFA अवॉर्डस समारोह से होते हुए कंगना के ओपेन लेटर के रूप में सामने आया है। IIFA अवॉर्डस समारोह में कंगना का मजाक उड़ाए जाने के बाद साफ हो गया था कि वो जल्द ही इसका जवाब देंगी। और कंगना ने भी बिना देर किए एक अंग्रेजी अखबार में ओपेन लेटर लिखकर सैफ अली खान की बोलती बंद कर दी है। आपको बता दें कि अपने बिंदास अंदाज और बोल्ड बयानों के लिए कंगना हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इसके पहले भी रितिक रोशन के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर मीडिया में तमाम तरह की खबरें छपी थी। कंगना तो एक कदम आगे बढ़कर रितिक को बच्चा कहकर उनका मजाक उड़ाने से भी नहीं चूकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *