भाखड़ा बांध जलस्तर अब भी भंडारण क्षमता से कम

Nangal: भाखड़ा बांध के कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश के चलते वीरवार के दर्ज आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में डैम का जलस्तर…

Nangal: भाखड़ा बांध के कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश के चलते वीरवार के दर्ज आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में डैम का जलस्तर 2.78 फीट बढ़ कर 1633.77 पहुंच गया है। भाखड़ा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार डैम में पानी की आवक 62774 क्यूसिक दर्ज की गई है। डैम में आए पानी में से 19418 क्यूसिक पानी पावर प्लांटों के माध्यम से छोड़ कर 154.22 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस बार भाखड़ा डैम का जलस्तर पिछले साल आज के दिन की तुलना में 26.20 फीट अधिक है। उल्लेखनीय है कि करीब 68 किलोमीटर लंबी भाखड़ा बांध की झील का जलस्तर अब भी बांध की सामान्य जल भंडारण क्षमता से करीब 53 फीट कम है। इस सम्बन्ध में नंगल बी.बी.एम.बी का कोई अधिकारी कैमरा पर बोलने को तैयार नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *