जलप्रलय से डूबी फाजिल्का के कई एकड़ की फसल

फाजिल्का : फाजिल्क के गांव पैंचावली के नजदीक पड़ती माइनर में अचानक 40 फुट का कटाव आ गया जिससे तेज बहाव से निकला पानी इलाके…

फाजिल्का : फाजिल्क के गांव पैंचावली के नजदीक पड़ती माइनर में अचानक 40 फुट का कटाव आ गया जिससे तेज बहाव से निकला पानी इलाके की कई एकड़ फसल में फैल गया इतना ही नहीं आसपास लगती फैक्ट्रियों में भी पानी भर गया। तेज बारिश की चेतावनी पहले ही दी जा चुकी है लेकिन फिर भी प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। फाजिल्का के पैंचावली गांव के नजदीक पड़ती माइनर में अचानक 40 फुट चौड़ा कटाव आ गया जिससे पानी का बहाव इतना तेज था कि पल में ही इलाके की कई एकड़ धान की फसल में पानी भर गया।

इतना ही नहीं आस पास में शहर की नामी फैक्ट्रियों तक पानी घुस गया जिससे फैक्ट्रियों में पड़ी खाद पानी में बह गई यहाँ तक कि दीवारों में से अपना रास्ता बनाता हुआ पानी कई एकड़ फसल को अपनी चपेट में ले गया स्थानीय फैक्ट्री के मजदूरों ने मशीनों के जरीए पानी के बहाव को कुछ हद तक कम किया लेकिन हैरानीजनक ये रहा कि प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उधर गांव के सरपंच के मुताबिक कई एकड़ धान की फसल पानी में डूब चुकी है और प्रशासन की लापरवाही के चलते सारा खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ रहा है हालाँकि तेज बारिश आने की चेतावनी पहले ही दी जा चुकी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *