बैंक में गोली चलने से मची अफरातफरी

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) : यहां के हल्का बस्सी पठाना के नंदपुर क्लोड स्थित एक बैंक में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब बैंक के अंदर…

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) : यहां के हल्का बस्सी पठाना के नंदपुर क्लोड स्थित एक बैंक में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब बैंक के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। बैंक के अंदर मौजूद कर्मचारी और ग्राहक इधर-उधर भागने लगे। इस बीच बैंक के कुछ कर्मचारियों ने देखा कि गार्ड जसवीर सिंह गंभीर रूप में जख्मी पड़ा है। दरअसल जसवीर सिंह अपनी ही राइफल की गोली लगने से घायल हो गया। राइफल साफ करने के दौरान अचानक गोली चल गई, जिसे तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। गोली लगने से घायल हुए गार्ड को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत देखते हुए रेफर कर दिया गया। बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि जब जसवीर सिंह जख्मी हुआ है तो वो होश में था और उसने गोली लगने के बारे में जानकारी दी। जसवीर सिंह रोजाना अपनी राइफल साफ करता था। गुरूवार को भी वो राइफल साफ कर रहा था, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। जसवीर सिंह पिछले 28 सालों से गार्ड के तौर पर काम कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि जब तक गार्ड का बयान नहीं लिया जाता, घटना के सही कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। घायल जसवीर सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। बैंक कर्मचारियों के बयानों से जानकारी मिलती है कि गलती के कारण गोली चली। लेकिन अगर किसी ग्राहक को गोली लग जाती तो कितनी बड़ी घटना हो सकती है। भले ही लापरवाही में गोली चली हो, लेकिन इस तरह की घटनाओं पर तुरंत रोक लगाए जाने की जरूरत है, क्योंकि सीधे तौर पर यह ग्राहकों और बैंक की सुरक्षा से जुड़ा मसला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *