पंजाब की हवा में कौन फैला रहा ज़हर ?

संगरूर: पर्यावरण मंत्रालय की रिपोर्ट में पंजाब के सबसे प्रदूषित 9 जगहों में एक नाम संगरूर का भी है। इसके कई कारण है। फैक्ट्री और…

संगरूर: पर्यावरण मंत्रालय की रिपोर्ट में पंजाब के सबसे प्रदूषित 9 जगहों में एक नाम संगरूर का भी है। इसके कई कारण है। फैक्ट्री और गाड़ियों से निकलने वाला धूआं, कचरा, कैमिकेल वेस्ट साथ ही फसलों के अवशेष को जलाना भी प्रमुख है। हालांकि अब इस पर राजनीति भी जारी है लेकिन लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है।

fire in crop

केंद्र सरकार की एक लिस्ट में सबसे प्रदूषित जगहों में पंजाब का संगरूर भी शामिल है। मामले की पड़ताल में सामने आया है कि गाड़ियों और फैक्ट्रियों से निकलने वाले विषैले गैस और रासायनिक तत्व तो प्रदूषण के प्रमुख कारक हैं ही बल्कि फसलों को जलाने से निकलने वाला धूआं भी संगरूर की हवा को दूषित करने में अहम रोल निभा रहा है

sangroor

हालांकि बढ़ती प्रदूषण की समस्या का समाधान तो नहीं हो रहा लेकिन राजनीति जरूर चल रही है। मौजूदा सांसद विजयइंदर सिंगला इसके लिए किसानों पर आरोप लगा रहे हैं। और फसलों में आग लगाने की बजाय दूसरा रास्ता अपनाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं पूर्व विधायक का मानना है कि सरकार सिर्फ मजाक कर रही है किसानों को बिना सहूलियत के सिर्फ आदेश दे रही है।

politician

हालांकि इस गंभीर मुद्दे का हल क्या होना चाहिए इसके लिए सरकार और कोर्ट ने किसानों को पराली ना जलाने के आदेश तो दिए लेकिन बाकि चीजों से फैलने वाले प्रदूषण से कैसे निपटा जाए इसका रास्ता नहीं निकाला गया। अब डॉक्टरों की सलाह है कि लोग अपना बचाव खुद सावधानी से करें तो बेहतर है।

अभी तो केंद्र सरकार ने संगरूर शहर को मुख्य प्रदूषित शहरों में गिना है। हालांकि आने वाले समय में धान की फसल के बाद जब फूस को आग लगायी जाएगी तो हो सकता है प्रदूषित शहरों में संगरूर का नाम पहले स्थान पर हो। अब देखना है कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार क्या कारगर कदम उठाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *