ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों से यौन शोषण करने के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है. राम रहीम अभी रोहतक जेल में बंद है. गुरुवार को राम रहीम ने जेल में जिन करीबियों से मिलने की लिस्ट दी है, वह थोड़ी चौंकाती है ! इस लिस्ट में राम रहीम की करीबी माने जाने वाली उसकी दत्तक पुत्री हनीप्रीत का नाम शामिल नहीं है ! हालांकि इस लिस्ट में राम रहीम की दूसरी दोनों बेटियां शामिल हैं, इसके अलावा दोनों दामाद और करीबी सेवादार हैं.
अब हनीप्रीत का शक्ल नहीं देखना चाहता राम रहीम !
जेल में मिलने वालों की लिस्ट से भी हनीप्रीत का नाम गायब
हनी प्रीत जो कभी राम रहीम के साथ साये की तरह रहती आज, राम रहीम उसका सूरत नहीं देखना चाहता। सवाल ये है कि क्या जेल में बंद राम रहीम का अब हनी से प्रीत खत्म हो चुका है। आखिर क्यों राम रहीम ने हनीप्रीत से मिलने साफ इनकार कर दिया। दरअसल राम रहीम की लव चार्जर बनी रही हनीप्रीत राम रहीम के जेल जाते ही लोगों के आंखों से ओझल हो चुकी है। लेकिन जब डेरे के साम्राज्य का अगला वारिस कौन होगा इस पर चर्चा होने लगी तो राम रहीम ने हनीप्रीत को दरकिनार कर दिया यहां तक की जेल में मिलने वालों की लिस्ट से भी हनीप्रीत का नाम हटा दिया गया।
कौन कौन मिलेगा राम रहीम से:-
जसमीत इंसान- बीटा
चरणप्रीत -बेटी
अमरप्रीत- बेटी
शान-ए मीत – दामाद
रूह-ए मीत – दामाद
हरमिंदर सिंह जस्सी – समधी
डेरा सच्चा सौदा की कमेटी के मेंबर और डेरे के सेवादार
जगजीत सिंह – कमेटी मेंबर
पी. आर. नैन- एक्स मनेजर
धरम सिंह – करीबी सेवादार
गोबी राम – करीबी सेवादार
मोहन सिंह – करीबी सेवादार
क्या कहता है नियम:-
नियम के मुताबिक जेल में बंद कैदी अपनी मर्जी से ऐसे लोगों के नाम जेल प्रशासन को दे सकता है जो कि मिलने के लिए अधिकृत होंगे
कैदी की तरफ से दिए गए नामों के अलावा किसी और को जेल के अंदर जा कर कैदी से मिलने की परमीशन नहीं होगी ! बता दे कि इससे पहले राम रहीम ने जेल में जेल में अपनी गोद ली गई बेटी हनीप्रीत को साथ रखने की मांग की थी ! हालाँकि अधिकारीयों ने उसकी मांग को ठुकरा दिया था ! उसे साथ रखे जाने के पीछे राम रहीम ने कमर दर्द का हवाला दिया था कि हनीप्रीत एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट है !
कौन है हनीप्रीत?
हमेशा गुरमीत राम रहीम के साथ दिखने वाली हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है ! उसे वर्ष 2009 में राम रहीम ने हरियाणा के फतेहाबाद जिले में गोद लिया था ! हनीप्रीत ही राम रहीम के सोशल अकाउंट संचालित करती है ! यहां तक राम रहीम के ट्वीट और उनके जवाब भी वही देती है ! राम रहीम के बाद डेरे में उसी का राज चलता है ! वह राम रहीम को अपना गुरु बताती है और उसे पापा कहकर संबोधित करती है!
WATCH VIDEO
https://youtu.be/lwWJAGwe3h0
