ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: कैदी नंबर 8647, नाम गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा, गुनाह बलात्कार कैदे बामुश्कत 20 साल, यानी बलात्कारी बाबा राम रहीम। जिसकी पाखंड की दुनिया अब वीरान हो चुकी है। जेल की सलाखों के पीछे अब 20 साल की अपनी जिंदगी काटेगा, अब ना लव चार्जर गाना गा पाएगा और ना ही साये की तरह साथ रहने वाली लड़की राम रहीम की सेवा कर पाएगी। लेकिन जबतक राम रहीम जेल के बाहर रहा। उसकी दुनिया रंगीन रही और सबसे अहम बात ये थी की हमेशा साथ रहने वाली वो लड़की जिसके बारे में लोग जानते तो हैं लेकिन वो लड़की राम रहीम का लव चार्जर कैसे बनी ये आज आपको दिखाएंगे। बने रहिए हमारे साथ
‘बलात्कारी’ बाबा का लव चार्जर !
राम रहीम को चार्ज करने वाली स्वीट ‘हनी’ !
क्या है ‘हनी’ के साथ ‘प्रीत’ का राज ?
कैसे हिला राम रहीम का सिस्टम ?
गुरमीत राम रहीम के दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी गद्दी कौन संभालेगा इसे लेकर भी कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन सबसे प्रबल दावेदार वो लड़की है जो राम रहीम के साथ हमेशा साये की तरह साथ रहती है। कौन है वो लड़की, राम रहीम के क्या हैं उसके साथ संबंध और इतने बड़े साम्राज्य का अगली वारिस वो हो सकती है इसकी क्या है वजह पहले ये रिपोर्ट देखिए ! बलात्कारी गुरमीत राम रहीम के साथ दिखने वाली सुंदर लड़की हनीप्रीत अभी तक लोगों के लिए रहस्यमय बनी हुई थी। राम रहीम को अपना पिता बताने वाली इस युवती शादी और तलाक दोनों राम रहीम ने ही करवाये। और उसके बाद से बाबा का साया बनकर वो घूमती रही। हनीप्रीत के तलाकशुदा पति का वकील आपको बताएगा की कैसे प्रियंका तनेजा नाम की ये युवती राम रहीम की हनीप्रीत बन गई।
कैसे ‘हनीप्रीत’ बनी प्रियंका तनेजा ?
राम रहीम का साया कैसे बनी ‘हनीप्रीत’ ?
हनीप्रीत के हर राज का खुलासा !
हनीप्रीत जिसे सभी राम रहीम का लव चार्जर मानते हैं। दरअसल इसका खुलासा एक और शख्स ने किया है जो कभी राम रहीम का बेहद करीबी था और डेरे का खास समर्थक। लेकिन इसने डेरे को अलविदा कह दिया। वो था भूपेंद्र सिंह। जिसका राम रहीम के साथ पारिवारिक रिश्ता भी है। क्योंकि भूपेंद्र के कजन से राम रहीम के बेटे की शादी हो चुकी है।
राम रहीम के हर राज का खुलासा !
करीबी से सुनिए राम रहीम के ‘पाखंड’ की कहानी
बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम सलाखों के पीछे है। 20 सालों के लिए बाबा अपने कुकर्मों के चलते अंधभक्तों से दूर हो गया। रॉकस्टार बाबा के रूप में तो वो अपने भक्तों के बीच प्रसिद्ध थे ही। सोशल साइट्स पर भी उनके लाखों फॉलोवर्स है। दरअसल ये गुरमीत राम रहीम का पब्लिसिटी स्टंट था, जिसके चलते उसके सोशल साइट्स को जरिया बनाया लोगों से जुड़ने का। और जब एकबार राम रहीम पर सजा का एलान हुआ तो इसी सोशल साइट्स ने गुरमीत राम रहीम पर ऐसा तंज कसा, जिसकी उम्मीद खुद राम रहीम को कभी नहीं रही होगी।
राम रहीम सिंह इंसां, कई भक्तों के लिए पिताजी, कई भक्तों के लिए परमात्मा और कई अंधभक्तों के लिए भगवान। लेकिन इन सबके बावजूद अब राम रहीम को कैदी नंबर 8647 का टैग। रेप केस का दोषी। और सबसे अहम ये कि जो साध्वी उसे पिता, भगवान, परमात्मा और ना जाने क्या क्या मानती थी उसी के साथ राम रहीम ने बलात्कार किया था वो भी एक नहीं बल्कि कई बार। अब अपने पापों की सजा भुगत रहा है। हालांकि हनीप्रीत के साथ संबंधों की अभी पड़ताल बाकी है। अब देखना है कि पुलिस की कार्रवाई में क्या खुलासा होता है। इस खास पेशकश को जानने के लिए नीचे दी गई वीडियो देखें !
WATCH VIDEO
https://youtu.be/CZ21BfTBnfY
