और दो दोस्तों ने ही लूट ली लड़की की इज्जत

जालंधर : दोस्त एक ऐसा नाम है जो आपको उम्मीद देते हैं सुरक्षा देने की। लेकिन यही दोस्त शब्द जालंधर की एक लड़की के लिए…

जालंधर : दोस्त एक ऐसा नाम है जो आपको उम्मीद देते हैं सुरक्षा देने की। लेकिन यही दोस्त शब्द जालंधर की एक लड़की के लिए इतना भारी हो गया कि उसकी इज्जत तक दावं पर लग गई। जालंधर की इस लड़की के दोस्तों ने ना सिर्फ उसका रेप किया, बल्कि उसकी तस्वीरें खींचकर उसे लगातार ब्लैकमेल करते रहे। आखिर में मामला पुलिस के पहुंचा और जांच शुरू हो गई। जालंधर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की से रेप का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। हैरानी की बात यह है कि लड़की से रेप करने वाले आरोपी उसके दोस्त ही थे। लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करते हुए उसकी इज्जत से खेला जाता रहा। आखिर में लड़की ने पुलिस को इसकी शिकायत दी तब जाकर इस खौफनाक वाकये से परदा उठा।

अब आपको हम बताते हैं कि किस तरह से इस लड़की की इज्जत लूट ली गई। बताया जाता है कि उसे घर ले जाने का झांसा देकर फंसाया गया। लड़की के दोस्त कर्ण ने उसका रेप किया और दूसरे दोस्त योगेश ने उसकी तस्वीर खींच ली। तस्वीर के सहारे उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल किया जाता रहा। 25 जुलाई को पहली बार उसके साथ रेप किया गया और ब्लैकमेल करते हुए उसका रेप किया जाता रहा। आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर आरोपी उसकी इज्जत से खिलवाड़ करते रहे और आखिर में सारा कुकर्म सामने आ गया। आखिर में लड़की ने फैसला लिया आरोपियों को सजा दिलाने की और उसने अपने परिजनों को सारी हकीकत बता दी। इसके बाद लड़की ने पुलिस को इत्तिला दिया। तब जाकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत आई है। युवती को उसके साथ पढ़ने वाले दोस्त ले गए थे और रेप किया। आरोपी कर्ण और योगेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ब्लैकमेलिंग के एंगल की भी जांच कर रही है। लेकिन इस घटना से साफ है कि जब दोस्त ही इस तरह की करतूत करने लगेंगे तो फिर किसी को सुरक्षा कौन देगा। पुलिस जांच की बात तो कह रही है लेकिन इस घटना से साफ है कि हमारे समाज में लड़कियां कब रेप की शिकार हो जाए इसका पता किसी को नहीं नहीं। हैरानी की बात यह है कि पुलिस लाख दावें तो कर दे, बावजूद लड़कियों के लिए हालात नहीं बदले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *