पटियाला: अमेरिका में रह रहे सिख नौजवान की मौत

पटियाला: पंजाब के नौजवान सख़्त मेहनत करने की चाहत लेकर विदेश जाते है ताकि वो अपने परिवार को एक बेहतर जिन्दगी दे सके लेकिन जरा सोचिए…

पटियाला: पंजाब के नौजवान सख़्त मेहनत करने की चाहत लेकर विदेश जाते है ताकि वो अपने परिवार को एक बेहतर जिन्दगी दे सके लेकिन जरा सोचिए जब विदेश जाने के बाद उनकी मौत की खबर आती है तो परिवार पर क्या बीतती होगी ! नाभा के रहने वाले यादविन्दर सिंह की अमेरिका में मौत हो गई जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है!

पटियाला के  नाभा के रहने वाले यादविन्दर सिंह की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई ! मृतक पिछले 3 साल से अमरीका में ट्रक चलाता था ! हादसे का कारण ट्रक का टायर फटना माना जा रहा है ! टायर फटने के कारण ट्रक खाई में जा गिरा जिससे यादविंदर की मौके पर मौत हो गई, मृतक यादविंद्र के परिजनों ने विदेश मंत्रालय से गुहार लगाते हुए कहा कि उनका वीज़ा जल्दी लगाया जाये ताकि वह अपने बेटे का शव भारत ला सके !

https://youtu.be/jfDXxQq-UNI

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *