दिल्ली: 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली पटियाला की सनौर की रहने वाली हश्मिता के कारण एक बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा ही नहीं हुआ बल्कि, भ्रष्टाचारियों को सजा भी दी गई। सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस छोटी बच्ची की शिकायत को गंभीरता से लिया और सभी राजघाट जूता घर के सभी स्टाफ बदल दिए गए। दरअसल ये स्टाफ वहां पर विदेशियों से ज्यादा पैसे ले रहे थे जिसकी शिकायत हश्मिता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दी थी।
दरअसल जूता घर के स्टाफ वहां पर विदेशियों से जूते रखने के लिये ज्यादा पैसे वसूल रहे थे। हश्मिता ने इस घटना को जब देखा तो उसने इस भ्रष्टाचार को उजागर करने की मन में ठानी और अपने घर आकर पीएम को पत्र लिख दिया । हालांकि हश्मिता को पीएम का पता मालूम नहीं था लेकिन इसकी चिट्ठी पीएम मोदी के पास पहुंच गई। दरअसल हश्मिता ने एड्रैस में लिखा था पीएम नरेंद्र मोदी, नई दिल्ली।उसी चिट्ठी से कार्रवाई हुई और राजघाट के सारे स्टाफ बदल दिए गए !
