पंजाब में सरहिंद से पनियाली तक बनेगा राष्ट्रीय मार्ग- चन्नी

Punjab: पंजाब में तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रूपनगर में आला अधिकारिओं की मीटिंग ली, उन्होंने कहा सरकार की तरफ से  भ्रष्टाचार मुक्त…

Punjab: पंजाब में तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रूपनगर में आला अधिकारिओं की मीटिंग ली, उन्होंने कहा सरकार की तरफ से  भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया जा रहा है. मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा की राज्य के गरीब और जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार ने वादा पूरा किया है.

वहीं मोहाली में 5 सितंबर को एक मैगा रोज़गार मेला लगाया जा रहा है. जिसमें करीब 10 हज़ार नौजवानों को रोज़गार दिया जाएगा. पंजाब में तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया को यह जानकारी दी की सरकार सरहिंद से पनियाली तक लगभग 90 किलोमीटर लम्बा नया राष्ट्रीय मार्ग बनाने जा रही है जिसके बारे में केंद्र से बात चल रही है, यह राष्ट्रीय मार्ग से सिखों के चार धाम फतेहगढ़ साहिब, माछीवाड़ा, श्री चमकौर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब को जोड़ा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *