पंजाब कैबिनेट की बैठक आज: सरकारी कर्मचारियों की एक्सटैंशन पर फैसला

Punjab: पंजाब कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों को मिल रही एक्सटैंशन को खत्म करने के बारे में महत्वपूर्ण…

Punjab: पंजाब कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों को मिल रही एक्सटैंशन को खत्म करने के बारे में महत्वपूर्ण फैसला लिया जाना है। कैप्टन पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष ही रखी जाएगी। पूर्व अकाली सरकार ने सेवानिवृत्ति की आयु को से बढ़ाकर वर्ष कर दिया था।

राज्य के समूचे सरकारी कर्मचारियों की निगाहें कैबिनेट की और से लिए जाने वाले फैसले की तरफ लगी हुई हैं। राज्य में चल रहे वित्तीय संकट के बावजूद सरकार सेवानिवृत्ति की आयु को 58 वर्ष रखना चाहती है पर अभी यह तय होना बाकी है कि सरकारी कर्मचारियों को कब से सेवानिवृत्त किया जाए। इस संबंध में पैदा होने वाले वित्तीय संकट की तरफ भी सरकार ध्यान दे रही है। कैबिनेट ने ही अब यह देखना है कि एक्सटैंशन को किस तरह से खत्म किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *